फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में सिंचाई विभाग से एचकेआर के 11 कर्मचारी हटाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी

सिंचाई विभाग से एचकेआरएन के माध्यम से लगे 11 कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में लगातार पांचवें दिन भी धरना व प्रदर्शन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेंद्र यादव ने व मंच संचालन प्रांतीय मुख्य संगठन कर्ता रविंद्र फौजी ने किया। इस मौके पर प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेंद्र यादव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने अभी सिंचाई विभाग में लगे एचकेआरएन के साथियों को हटाया है, हो सकता है आने वाले समय में अन्य विभागों में भी इस प्रकार से लगे कर्मचारियों को हटाया जाए। इसलिए उनके संगठन ने फैसला लिया है कि जब तक इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक धरना-प्रदर्शन निश्चित कालीन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर 21 जनवरी को सिंचाई विभाग के सभी परिमंडलों पर अधीक्षक अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा और जब तक हटाए गए कर्मचारियों को सरकार वापस नहीं लेती है, तब तक प्रांतीय नेतृत्व जो भी आगे फैसला लेगा वह जारी रहेगा। इस मौके पर उपस्थित जिला प्रधान रविंद्र, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कामरेड, जिला कोषाध्यक्ष भूप सिंह, सिंचाई विभाग ब्रांच प्रधान सुभाष, वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण कुमार, जन स्वास्थ्य ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी, अध्यक्ष रमेश, प्रधान सुनील, सचिव कुलदीप, कोषाध्यक्ष यशपाल, उप प्रधान संजय, पूर्व प्रधान विकास शर्मा, संदीप जयवीर, विकास, अनिल कुमार, महेंद्र, अजय, मुकेश कुमार, श्री भगवान, मनजीत सहित काफी संख्या में कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें