फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में श्री श्याम मंडल के 51 श्याम भक्तों का दिल खाटू धाम के लिए रवाना

श्री श्याम मंडल की ओर से श्याम बाबा के फाल्गुन महोत्सव के लिए महेंद्रगढ़ से खाटू धाम के लिए पद यात्रा शुक्रवार से शुरू हुई। 51 श्यामभक्तों का दल सुबह 10 बजे डीजे व गाजेबाजे के साथ श्री खाटूश्याम धाम के लिए रवाना हुआ। मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल ने बताया कि मंडल की 39वीं यात्रा है। श्रीश्याम प्रिय फतेहचंद वशिष्ट के सानिध्य में श्याम भक्तों का दल रवाना हुआ। मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल ने बताया कि श्याम प्रिय फतेहचंद वशिष्ट के सानिध्य में श्याम दल मोहल्ला कटाला से खाटू श्याम के लिए रवाना हुआ है। सुबह दस बजे शहर में निशान यात्रा शुरू की गई। यात्रा सब्जी मंडी, आजाद चौक, मसानी चौक, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, शंकर मार्केट होते हुए खाटू श्याम के लिए रवाना हुई। यह दल चार मार्च को खाटू धाम पहुंचकर 51 निशान बाबा के चरणों में अर्पित करेगा। दल में अशोक, माेनू, परमानंद, पवन सहित अन्य महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें