फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: कनीना क्षेत्र में छापेमारी, 1481 क्विंटल अवैध सरसों व 200 क्विंटल गेहूं का स्टॉक पकड़ा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2026 07:32 PM IST

महेंद्रगढ़ जिले में कई स्थानों पर अवैध रूप से जमा किए गए अनाज पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम रेवाड़ी, गुप्तचर विभाग नारनौल, मार्केट कमेटी और जीएसटी विभाग नारनौल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से कुल 1481 क्विंटल सरसों और 200 क्विंटल गेहूं का अवैध स्टॉक बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि गोदामों में भारी मात्रा में अनाज बिना किसी वैध दस्तावेज के रखा गया था, जिससे सरकार को मार्केट फीस और टैक्स के रूप में नुकसान पहुंचाया जा रहा था। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक दीनदयाल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान टीम में जीएसटी निरीक्षक हवा सिंह, मार्केट कमेटी सचिव अजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने गांव कपूरी, भड़फ और रेवाड़ी जिले के गांव डहिना में छापेमारी की। टीम से मिली जानकारी के अनुसार, गांव कपूरी, तहसील कनीना में सत्यनारायण पुत्र रामचंद्र के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया, जहां 1036 क्विंटल सरसों बिना दस्तावेज के मिली। इस पर मार्केट कमेटी द्वारा 64,336 रुपये मार्केट फीस और 16,084 रुपये जुर्माना लगाया गया, जबकि जीएसटी चोरी के मामले में 3,21,678 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद टीम ने इसी व्यक्ति के एक अन्य गोदाम की जांच की, जहां 445 क्विंटल सरसों का अवैध स्टॉक मिला। इस पर 27,599 रुपये मार्केट फीस और 6,899 रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं, गांव भड़फ स्थित तीसरे गोदाम में 200 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण मिला, जिस पर 28,490 रुपये का जुर्माना किया गया। इस प्रकार अनाज के अवैध भंडारण के मामले में प्रशासन ने कुल 4,65,081 रुपये का जुर्माना वसूला है। फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें