फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में एनएच-152डी पर बुचावास के पास भीषण सड़क हादसा, कार सवार तीन की मौत

नेशनल हाईवे नंबर-152डी पर गांव बुचावास के समीप बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतकों में राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव खेम सिंह चौधरी निवासी भरतपुर राजस्थान, रमेशचंद मीणा निवासी विराटनगर और भागचंद मीणा शामिल हैं। तीनों कार से नेशनल हाईवे-152डी से होते हुए राजस्थान लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव बुचावास के पास पहुंची, किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें