फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री ने किया 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास

हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बुधवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का धन्यवादी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 15 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री ने कनीना बस स्टैंड व उन्हाणी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है। अब जल्द ही कनीना बस स्टैंड का आधुनिक स्वरूप विकसित किया जाएगा। बस स्टैंड को दो मंजिला अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें