फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से संविधान हत्या दिवस के उपलक्ष में लगाई प्रदर्शनी

इतिहास से सीख लेकर भविष्य में लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ दोबारा ऐसा खिलवाड़ ना हो, इसी उद्देश्य को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय के सरल केंद्र में संविधान हत्या दिवस के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी का उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान डीसी ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी का अवलोकन करना चाहिए। यह प्रदर्शनी 25 जुलाई तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में 25 जून 1975 को संपूर्ण देश पर थोपे गए आपातकाल को भारतीय इतिहास का सबसे काला और अलोकतांत्रिक अध्याय के रूप में दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरे आघात पहुंचाने वाले उस दौर के बारे में जनता को जागरूक करना है। यह आयोजन संविधान हत्या दिवस के रूप में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर उस अवधि की भयावहता और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों पर पड़े प्रभाव को याद दिलाता है। इस अवसर पर कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नारनौल के एसडीएम रमित यादव, जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार तथा एक्सईएन अश्विनी कुमार के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें