गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट द्वारा भव्य गुर्जर महोत्सव फरीदाबाद में 12 से 14 दिसंबर को मनाया जा रहा है। इसको लेकर वीरवार को राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रचार-प्रसार समिति के प्रमुख सुंदर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने विस्तार से रूप रेखा बताई। सुंदर चौधरी ने कहा कि गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन और गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करने का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना ट्रस्ट का समान रूप से महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इस बार आर्ट एंड क्राफ्ट मेला विशेष थीम के रूप में रखा गया है, ताकि गुर्जर समुदाय की कला और शिल्प की विविधता को बड़े मंच पर प्रदर्शित किया जा सके। इस बार महोत्सव में 5 नए बड़े आयोजन शामिल किए जा रहे हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट चेयरमैन एडवोकेट दिवाकर भीदुडी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमकृष्ण आर्य, समाज के प्रमुख चेहरे कुलदीप भरगड़ और राजेश रावत, राहुल छावडी, संदीप भीडूडी, सुरेश गुर्जर, शेर सिंह रेंडयाल, मंजीत उपस्थित रहे।