फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल घर की जमीन हुई गर्म, बिजली खराबी से फैली दहशत

नारनौल। सिहमा गांव में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिला प्रधान अजीत यादव के घर की जमीन अचानक गर्म हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। अजीत यादव ने बताया कि सुबह उन्हें फर्श अत्यधिक गर्म महसूस हुई। उन्होंने देखा कि आसपास का काफी हिस्सा गर्म था और उस पर डाला गया पानी भी उबल रहा था। इस असामान्य स्थिति से उन्हें लावा या धरती के अंदर से गैस निकलने की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सदर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद भूगर्भ विभाग और बिजली निगम के कर्मचारियों को भी बुलाया गया। जांच के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि जमीन के गर्म होने का कारण बिजली की लाइन में आई तकनीकी खराबी थी। बिजली की लाइन से भू-संपर्कन (अर्थिंग) बनने के कारण जमीन में गर्माहट उत्पन्न हो रही थी। अधिकारियों ने मौके पर ही आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य कर खराबी को दूर किया। समस्या दूर होने के बाद जमीन का तापमान सामान्य हो गया और स्थिति नियंत्रण में आ गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें