फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: गिरिश खेड़ा बने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष, संगठन मजबूती पर जोर

आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता गिरिश खेड़ा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी जानकारी रविवार को केशव नगर स्थित कार्यालय में आयोजित एक पत्रकारवार्ता के दौरान दी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व, विशेषकर अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। खेड़ा ने बताया कि जिले में राजनीतिक मामलों के संचालन के लिए पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) का गठन भी किया गया है, जो संगठन विस्तार और जनहित मुद्दों को उठाने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले कुछ नेताओं ने दबाव में आकर निर्णय लिया है। खेड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब व गुजरात सहित अन्य राज्यों में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को और मजबूत करेगी तथा हरियाणा में भी संगठन को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। इस मौके पर जयसिंह सैनी, विवेक भटनागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें