फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मशीन बंद होने से तीन घंटे किसानों को खाद के लिए करना पड़ा इंतजार

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:56 PM IST

सरकारी खाद केंद्र पर सोमवार को किसानों को सुबह 9:45 बजे खाद वितरण के लिए प्रयोग की जाने वाली मशीन बंद होने किसानों को खाद के लिए इंतजार करना पड़ा। करीब 12:45 बजे मशीन शुरू होने के बाद किसानों को डीएपी खाद वितरित शुरू हो पाया तब तक किसानों की भीड़ लग गई। सोमवार को 150 किसानों को 298 डीएपी का बैग वितरित किया गया। केंद्र पर 920 डीएपी खाद शेष है। मंगलवार को किसानों को वितरित किया जाएगा। बता दें कि इस समय सरसों व गेंहू की बिजाई का कार्य हो चुका है। ऐसे में किसानों को डीएपी खाद की अतिश्यकता है। किसानों को एकड़ के हिसाब से डीएपी की खाद वितरित की जा रही है। सोमवार को 100 किसानों को एक-एक बैग तथा 50 किसानों को दो या तीन बैग वितरित किया गया। मंगलवार शाम को 600 डीएपी खाद की गाड़ी केंद्र पर पहुंचने की आंशका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें