फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मशरूम के उत्पादन से किसान हुआ मालामाल, 3 साल में लिख दी सफलता की इबारत

शाहिल शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 05:21 PM IST

डार्क जोन में शामिल जिले में लगातार गिरते भूजल के कारण बोरवेल ठप्प हो रहे हैं। किसान अब पारंपरिक खेती को छोड़कर नई तकनीकों का उपयोग कर अच्छा मुनाफा ले रहे हैं। महेंद्रगढ़ के गांव खायरा निवासी किसान योगेंद्र यादव ने वर्ष 2022 में जब गिरते भूजल के कारण बोरवेल ठप्प हुआ तो कुछ अलग करने की ठानी। महज चार साल के समय में योगेंद्र यादव ने 20 क्विंटल उत्पादन से 1100 क्विंटल मशरूम का उत्पादन एवं 55 लाख रुपये का सालाना कारोबार खड़ा कर दिया। गत दिसंबर माह के दौरान प्रदेशभर में सबसे अधिक वैरायटी की मशरूम उत्पादन के लिए किसान को प्रगतिशील किसान अवॉर्ड से नवाजा गया था। मशरूम की अच्छी गुणवत्ता होने के कारण दिल्ली, गुरूग्राम व रेवाड़ी जैसे शहरों में लगातार मांग भी बढ़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें