फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका लाइब्रेरी, रेन बसेरा का डीसी ने किया निरीक्षण

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Dec 2024 06:04 PM IST

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को नांगल चौधरी एसडीएम कार्यालय, नगर पालिका लाइब्रेरी, रेन बसेरा (आंबेडकर भवन), तहसीलदार कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय और अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यालय में समय पर आने व कार्यालय परिसर में सफाई रखने के निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में समय पर आएं। हर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जाएगा। औचक निरीक्षण के दौरान अगर अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिला तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में जाता है तो वह अपना मूवमेंट रजिस्टर भर कर जाएं। निरीक्षण के दौरान अगर मूवमेंट रजिस्टर में उपस्थित दर्ज नहीं मिली तो उस अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिकारी व कर्मचारियों को विभागों में आमजन के कार्य के लिए लगा रखा है। इसलिए अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में समय पर आकर आमजन का समय अनुसार कार्य करें। हर अधिकारी व कर्मचारी का दायित्व बनता है कि वह अपने कार्यालय के आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर एसडीएम रमेश यादव के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें