सैनी सभा नारनौल के कॉलेजियम चुनाव में मतदाताओं में सुबह से जोश देखने को मिला। मतदान के बाद शाम 6 बजे तक परिणाम जारी किया जाएगा। सैनी सभा में 155 वार्डों में कॉलेजियम का चुनाव होना था, लेकिन 108 कॉलेजियम निर्विरोध चुने गए जिसकी वजह से रविवार को बचे हुए 47 कॉलेजियम के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। इसके बाद कॉलेजियम सदस्य सैनी सभा के प्रधान का चुनाव करेंगे।