फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद गेट पर ताला जड़ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, निकाय मंत्री का पुतला फूंका

नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल की 13 दिन से चल रही काम छोड़ हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर करीब दो घंटे तक सभी कामकाज बंद रखा। इसके बाद कर्मचारी नारेबाजी करते हुए महावीर चौक पहुंचे और राज्य कमेटी के आह्वान पर निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला दहन किया। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सरवन ने की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, डोर-टू-डोर कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 15,220 रुपये करने और कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को पेरोल पर लेने की मांग प्रमुख है। डीएमसी ने समझाने का किया प्रयास, कर्मचारी नहीं माने: कर्मचारियों द्वारा नगर परिषद कार्यालय के गेट पर ताला लगाए जाने के बाद डीएमसी ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने कामकाज प्रभावित नहीं करने और ताला खोलने की अपील की, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 19 से 21 अगस्त तक हड़ताल बढ़ाने का निर्णय: राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने 19 से 21 अगस्त तक हड़ताल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। हड़ताल को नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों के अलावा सर्व कर्मचारी संघ, कानूनगो-पटवारी एसोसिएशन सहित अन्य कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। प्रदर्शन में महेंद्र सिंह सांगलिया, महेंद्र बोयत, राहुल सिंह, मनोज कुमार, महावीर प्रसाद, भीम सिंह, देवानंद, राजेश, संतलाल, जोगिंदर, कमल, लखन सरवन, गुरुदयाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें