फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने 15 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल

महेंद्रगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रही सफाई व दमकल विभाग के कर्मचारी छठे दिन हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारी हड़ताल ने राज्य स्तरीय कमेटी के आदेशानुसार 15 अगस्त तक बढ़ा दी है। हड़ताल के तीसरे दिन शहर के विभिन्न बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए। दमकल कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सफाई व दमकल कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर छह दिन तक लगातार हड़ताल पर डटे हुए है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से मांगों को लेकर पत्र जारी नहीं कर रही है। अब कर्मचारियों ने राज्य स्तरीय कमेटी के आदेशानुसार 15 अगस्त तक हड़ताल को बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को हड़ताल के दौरान नगर पालिका व दमकल कार्यालयों पर झंडा फहराया जाएगा। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया की अप्रैल व मई माह में 38 दिन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। 13 मई को हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि मंडल के साथ यूनियन के पदाधिकारियों की वार्तालाप हुई। वार्तालाप में 22 सूत्रीय मांगों पर विचार-विमर्श किया गया था। उनमें से 17 मांगों को मान ली थी, लेकिन पत्र जारी नहीं किया गया। पांच अगस्त को यूनियन के प्रतिनिधि मंडल की बैठक में बिना नतीजे के रद्द हो गई। कर्मचारियों के समझौते में मांगी गई मांगों का पत्र जारी नहीं कर रही है। इसके विरोध में छह अगस्त से तीन दिन की कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। यूनियन के आदेशानुसार कर्मचारियों ने हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया की नगर पालिका के 59 सफाई व दमकल विभाग के 16 कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इस मौके पर दमकल व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें