फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: 15 अगस्त को नागरिक अस्पताल बना खुशियों का केंद्र, 8 बच्चों ने लिया जन्म

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन नागरिक अस्पताल में देशभक्ति के साथ-साथ खुशी की दोहरी गूंज सुनाई दी। यहां 24 घंटे के भीतर 8 बच्चों ने दुनिया में कदम रखा। जानकारी के अनुसार 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त रात 12 बजे तक अस्पताल में 8 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 7 बच्चे सामान्य प्रसव और 1 बच्चा सिजेरियन से पैदा हुआ। इस दौरान 5 बेटियों और 3 बेटों ने जन्म लिया। स्वतंत्रता दिवस पर जन्मे बच्चों के माता-पिता और परिवारजन बेहद उत्साहित नजर आए। परिजनों ने कहा कि यह दिन उनके लिए दोगुनी खुशी लेकर आया है। वहीं कुछ माता-पिता को उम्मीद थी कि उनका बच्चा 15 अगस्त को जन्म लेगा, लेकिन कुछ बच्चों ने 15 अगस्त से कुछ समय पहले तो कुछ ने कुछ समय बाद जन्म लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें