फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में दुर्गा शक्ति टीम की मनचलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

महेंद्रगढ़ में पुलिस ने मनचलों और नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब तक करीब पचास वाहनों के चालान किए जा चुके हैं, जबकि कई वाहनों को इंपाउंड भी किया गया है। अभियान का नेतृत्व कर रहीं इंस्पेक्टर मीनाक्षी ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी के दिशा-निर्देशों पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कॉलेज की छात्राओं से बातचीत के दौरान लड़कियों ने प्रेम गली क्षेत्र में छेड़छाड़ और आने-जाने में परेशानी की शिकायत की थी। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यह विशेष मुहिम शुरू की है। इंस्पेक्टर मीनाक्षी के अनुसार पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्राएं और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा प्रेम गली, सतनाली मोड़, हुड्डा पार्क और बाजार क्षेत्र के कुछ हिस्सों को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी क्षेत्र से छेड़छाड़ या असुरक्षा की शिकायत मिलती है तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें