फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में नशे में धुत्त पिकअप चालक का कहर, पुलिस हिरासत से भागा, दस मिनट में पकड़ा

महेंद्रगढ़ में नशे में धुत्त एक पिकअप चालक का कहर देखने को मिला। सेहलंग रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप चालक ने पहले बवाना की ओर से महेंद्रगढ़ आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप सड़क से उतरकर पास ही स्थित टाइल फैक्टरी की ओर जा घुसी। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चल रहे दो बाइक सवार की जान बाल-बाल बच गई। वहीं ट्रैक्टर चालक ने भी खेत की ओर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि जब पुलिस टीम आरोपी को डायल 112 की गाड़ी में बैठाकर घटनास्थल पर जांच कर रही थी, तभी वह पुलिस को चकमा देकर गाड़ी से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने से पुलिस टीम में हड़कंप मच गया और तुरंत उसकी तलाश शुरू की गई। करीब दस मिनट की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा पकड़ लिया, जिसके बाद टीम ने राहत की सांस ली। पुलिस आरोपी चालक को शहर थाना महेंद्रगढ़ लेकर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें