फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में गौशाला में मनाया डॉ. अभय सिंह यादव का जन्मदिन

पूर्व सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को नांगल चौधरी की गौशाला में श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गौशाला में हरा चारा भेंट किया और सवामनी का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान गौमाता को हरा चारा और प्रसाद खिलाकर उनकी सेवा की गई तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. यादव हमेशा क्षेत्र के विकास और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें