फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: जियो फेसिंग के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सुबह एक घंटे जताया रोष

नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जियो फेसिंग के विरोध में सुबह नौ बजे से दस बजे तक एक घंटे रोष-प्रदर्शन कर विरोध किया। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के कारण ओपीडी में लंबी लाइनें लगी रही। स्वास्थ्य विभाग की तालमेल कमेटी व बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने जीओ फेसिंग एप लागू करने के विरोध में एक घंटा काम छोड़ विरोध-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि जियो फेसिंग एप लागू किया तो स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इससे आमजन को होने वाली परेशानियों की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। कर्मचारियों ने बताया कि यह एप कर्मचारी की निजी जानकारी को सार्वजनिक कर सकती है जो की संविधान का अपमान है। सरकार जल्दी इस फैसले को वापिस ले ताकि सभी कर्मचारी भय मुक्त हो कर अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि बायोमीट्रिक हाजिरी हो रही है तो फिर कर्मचारियों पर यह अतिरिक्त दबाव क्यों बनाया जा रहा है। जल्द ही इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें