फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता हुई शुरू, छात्रों ने पेश की संसदीय कार्यवाही की झलक

लोकतंत्र की मूल भावना को समझाने तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व व कौशल विकसित करने के उद्देश्य से एससीईआरटी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूलौदी से शुरू हुई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि डाइट प्राचार्य सुनील दत्त यादव के नेतृत्व में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सरिता यादव एवं डाइट प्रवक्ता डॉ. राकेश यादव ने किया। डाॅ. संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के पांचों खंडों से चयनित विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। बच्चों ने संसद की कार्यवाही का सजीव मंचन करते हुए प्रश्नकाल, शून्यकाल, नीतिगत चर्चा और विधेयकों पर बहस जैसे सत्रों का प्रस्तुतीकरण किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली तर्कों, वाकपटुता और संसदीय व्यवहार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कभी विपक्ष ने तीखे सवाल उठाए तो कभी सत्ता पक्ष ने ठोस दलीलों से उनका जवाब दिया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. राकेश यादव एवं डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि युवा संसद प्रतियोगिता लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति की कला तथा संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ती है। डॉ. किरण ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के नागरिक और नेता हैं l यदि वे लोकतांत्रिक परंपराओं को गहराई से समझेंगे तो समाज और राष्ट्र का भविष्य मजबूत होगा। प्रवक्ता ऋतुराज गौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री के रूप में सोनू कुमारी, नेता प्रतिपक्ष के रूप में पूनम कुमारी तथा मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में महक, अनिरुद्ध, जयपाल आदि बच्चों ने शानदार भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें