संतोष मेमोरियल रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर नारनौल में दिव्यांगता जागरूकता दिवस मनाया गया, जिसका उद्देश्य समाज में दिव्यांगता की रोकथाम और इसके प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाना था। इस अवसर पर लेक्चरर अनु ने बताया कि दिव्यांगता से बचाव के लिए गर्भधारण से पूर्व, गर्भावस्था के दौरान तथा प्रसव के पश्चात महिलाओं की उचित देखभाल, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और संक्रमण से बचाव अत्यंत आवश्यक है। विशेष विद्यालय की स्पेशल एजुकेटर शिवानी ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का सामाजिक और भावनात्मक विकास अनिवार्य है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें, जिसके लिए समावेशी शिक्षा और सही मार्गदर्शन जरूरी है। प्राचार्य डॉ. आरएन यादव ने सभी को प्राकृतिक नियमों के अनुरूप स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की प्रेरणा दी।