फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में भारी बारिश में छिलरो की जर्जर हवेली ढही, बिजली पोल टूटा; मुनादी कर ग्रामीणों को किया सतर्क

लगातार हो रही बारिश के बीच निजामपुर खंड के गांव छिलरो में शनिवार को एक पुरानी और जर्जर हवेली अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हवेली गिरने से पास लगा बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया और रास्ते पर मलबा फैलने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही मनोज पंच मौके पर पहुंचे और ग्राम सरपंच विक्रम को मामले से अवगत कराया। वहीं नरेंद्र ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद सरपंच विक्रम ने गांव के चौकीदार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों से पुराने और जर्जर मकानों को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन मकानों की मरम्मत संभव है, उन्हें समय रहते ठीक कराया जाए, जबकि अत्यधिक जर्जर भवनों को सुरक्षित तरीके से गिराकर जमीन समतल कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी जर्जर भवन के गिरने से जान-माल की हानि होने पर संबंधित मकान मालिक स्वयं जिम्मेदार होगा। रास्ते पर फैले मलबे को हटाने के लिए सरपंच ने तत्काल जेसीबी बुलाने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन जल्द सामान्य हो सके। सूचना मिलने पर रण सिंह, हनुमान, विनोद, राजाराम, भीम सिंह, राजकुमार, राजेंद्र, यादराम और सोनू सहित कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में मौजूद अन्य जर्जर भवनों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें