शहर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्गों के हित में बनाए गए नियमों के समर्थन में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने की। ज्ञापन देने से पहले महेंद्रगढ़ रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक के पास बैठक भी आयोजित की गई। इसके बाद संगठनों के प्रतिनिधि नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और सीटीएम मंगल सैन को ज्ञापन सौंपा।