फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी अनुपमा अंजली ने शहर का दौरा कर लिया तैयारियों का जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शनिवार को शहर के हिस्सों का औचक निरीक्षण कर सीवरेज, नाले और नालियों की साफ-सफाई की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि मानसून की दस्तक से पहले सभी शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति न बने और मौसमी बीमारियों से आम जनता को राहत मिल सके। नोडल अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर सफाई और गाद निकालने (डिसिल्टिंग) के कार्य का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें समय रहते दूर किया जाएगा और सभी नोडल अधिकारी अपनी विस्तृत रिपोर्ट 30 जून तक उपायुक्त कार्यालय को सौंपेंगे। सीवरेज व नालों की निगरानी के लिए लगाए ये नोडल अधिकारी: शहर को जलभराव और गंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए बाकायदा जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की फौज मैदान में उतार दी गई है। इस पूरी मुहिम को अमलीजामा पहनाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया को सेक्टर एक के दोनों फेज, वार्ड 31, हाउसिंग बोर्ड, गणेश कॉलोनी, राम नगर, पोकर कॉलोनी, महावीर चौक क्षेत्र, कल्पतरु गली और वाल्मीकि बस्ती की कमान सौंपी गई है। वहीं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निर्मल नागर महावीर चौक से बालाजी मंदिर, बस स्टैंड से रेवाड़ी रोड, नगर परिषद कार्यालय से पार्क गली, सीसएडी कैंटीन से चालक नाला और कृष्णावती नदी तक के क्षेत्र की व्यवस्था संभालेंगे। नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध यादव को शिवाजी नगर, पुरानी सराय, नई सराय, जमालपुर, बजरंग कॉलोनी, संगीता टेंट हाउस से जन सेवा स्कूल रोड, महेंद्रगढ़ रोड से नूनी अव्वल रोड और हरिजन बस्ती से मुख्य अस्पताल रोड तक के प्रमुख सीवरेज और नालों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें