राजकीय महाविद्यालय में नवरात्र के अवसर पर एक डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में किया गया। डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि नवरात्र जैसे उत्सव केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं, जिन्हें युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। प्रेस प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना बढ़ाना, नृत्य के माध्यम से पारंपरिक कला को जीवित रखना व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों एवं अध्यापिकाओं ने पारंपरिक गानों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। डाॅ. कविता ने बताया कि नवरात्र उत्सव और डांडिया नृत्य माता दुर्गा के प्रति समर्पण और विश्वास का त्योहार है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की समस्त महिला स्टाफ सदस्यों और महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों का डांडिया नृत्य में विशेष योगदान रहा।