नारनौल में बिजली के निजीकरण के विरोध में सोमवार को बिजली उपभोक्ता मंच हरियाणा के बैनर तले लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली क्षेत्र में निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने, बिजली संशोधन विधेयक-2022 वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर योजना को स्थगित करने की मांग की।