फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: ऊष्मापुर और जेरपुर में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ जिले के गांव ऊष्मापुर और जेरपुर में संचालित राशन डिपो पर छापेमारी कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में खाद्य आपूर्ति विभाग और गुप्तचर विभाग नारनौल की टीमें भी शामिल रहीं। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र, खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से निरीक्षक ध्यान सिंह मौके पर मौजूद रहे। जांच में सामने आया कि दोनों डिपो का संचालन एक ही व्यक्ति राज सिंह द्वारा किया जा रहा था। डिपो पर मौजूद राशन के स्टॉक की पीओएस मशीन से मिलान के दौरान गड़बड़ी उजागर हुई। जांच में पाया गया कि स्टॉक से 71 क्विंटल गेहूं और 106 लीटर सरसों का तेल कम है। टीम ने मौके पर ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छापेमारी के बाद डिपो पर मौजूद रिकॉर्ड और स्टॉक की स्थिति का आंकलन किया गया, साथ ही डिपो संचालक से जवाब तलब किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य डिपो संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। टीम के अनुसार इस मामले में आगामी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें