फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: गुजरवास गांव में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

स्वच्छ भारत राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत गांव गुजरवास में सरपंच वर्षा रानी के दिशा निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें अन्य गांवों के सफाई कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांव के मुख्य रास्तों की सफाई करवाई जा रही है। ग्रामवासियों को अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि हमें अपने गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से न केवल अपने गांव को साफ रखेंगे, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएंगे। सरपंच ने बताया कि जिला उपयुक्त के दिशा निर्देशन में आगामी तीन जुलाई को सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मिलकर मदन सिंह के मकान से लेकर लक्ष्मी चंद नंबरदार तक की फिरनी तथा होली चौक की समुचित रूप से सफाई की। कार्यक्रम के आयोजन में पंच संजय कुमार, मोनू चौहान, पूजा चौहान तथा वर्षा रानी सहित मास्टर ओपी चौहान, राजेंद्र वर्मा, सुधीर राठौड़, प्यारेलाल प्रजापति, रामकिशन का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें