फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली कल, महाविद्यालय के खेल मैदान में 130 गुणा 300 फुट में लगाया जा रहा है पंडाल

महेंद्रगढ़ में रविवार को महाविद्यालय के खेल मैदान में होने वाली मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महाविद्यालय के खेल मैदान में 130 गुणा 300 फुट में वाटरप्रुफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं 25 गुणा 26 फुट में मुख्य मंच तैयार किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन की ओर से रैली की तैयारियों को लेकर पूरी ताकत झाेंकी हुई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी पहली बार महेंद्रगढ़ आगमन कर रहे हैं। रैली से पूर्व शहर की सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए लोक निर्माण विभाग ने भी पिछले दो दिनों से पूरी ताकत झोंकी हुई है। भाजपा की ओर से अभी तक जितनी भी रैलियां की गई हैं वह सभी महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में आयोजित की गई हैं। लेकिन पहली बार सब्जी मंडी से बाहर महाविद्यालय के खेल मैदान में होने वाली रैली में भाजपा कितनी भीड़ जुटा पाती है यह कल शाम तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पता चल पाएगा। वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रैली स्थल पर कर दी गई है। वहीं कार्यकर्ताओं की ओर से भी रैली की तैयारियों को लेकर कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें