फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन व 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार सुबह नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन, 'हर घर तिरंगा' और वंदे मातरम् महाअभियान का शुभारंभ करते हुए धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सुबह से ही युवाओं और आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिलाभर से पहुंचे हजारों प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद धर्मवीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बता दे कि मैराथन के लिए 67,856 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 64,931 धावक 5 किलोमीटर और 2,925 धावक 10 किलोमीटर दौड़ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश देगा। पूरे मार्ग पर पेयजल, ग्लूकोज, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें