फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में मौसम के बदलावों ने किसानों की बढ़ाई परेशानी, गेहूं में सिंचाई रोकने की सलाह

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों की चिंताए बढ़ गई हैं। किसानों ने प्रवासी मजदूरों एवं मशीनों के सहारे सरसों कटाई तेज कर दी है। जिले में इस बार 2.72 लाख एकड़ में सरसों की फसल पककर तैयार है। करीब 30 प्रतिशत सरसों कटाई का काम पूरा हो चुका है। वहीं मौसम विभाग की ओर से 18 मार्च तक मौसम में बदलावों की संभावना जताई जा रही है। 15 व 16 मार्च को आंशिक बदलवाई व हल्की से मध्यम हवाएं चलने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मौसम के बदलावों को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से आगामी तीन दिनों तक गेहूं की फसल में सिंचाई रोकने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि अगर तेज हवाएं चली तो नमी वाले खेत में गेहूं की फसल गिरने का भय बना रहेगा। साथ की कटाई कर पसार में सूखने के लिए छोड़ी गई फसल को एकत्रित कर बूंदाबांदी की स्थिति में ढकने के उपाय रखने की सलाह दी जाती है। वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ जिसके आंशिक प्रभाव से 15 व 16 मार्च को आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही क्षेत्र में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। 17 व 18 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 18 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें