संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। नारनौल पंचायत समिति के चेयरमैन पंकज यादव वीरवार को गांव जैलाफ में पहुंचे जहां युवाओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। समारोह का संचालन छाजूराम रावत ने किया। इस दौरान चेयरमैन ने स्कूल खेल मैदान के ट्रैक तैयार करवाने, जिम के लिए टीन शेड बनाने और श्मशान भूमि में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की घोषणा की। उन्होंने वॉलीबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात की और बच्चों से खेलों से जुड़ने व नशे से दूर रहने की अपील की। पंकज यादव ने अधिक पेड़ लगाने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच अमर सिंह, श्रीचंद महाश्य, रतीराम पूर्व सरपंच, मुकेश कुमार पंच, कर्ण सिंह साहब, हवासिंह बाबू जी, रवि सेक्रेटरी, मंदीप कोच, अशोक ठेकेदार, प्रदीप गोद, रामकृपाल, मुकेश चौकीदार सहित गांव के गणमान्य नागरिक व बच्चे उपस्थित थे।