फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान मोर्चा का जेल भरो आंदोलन, 200 लोगों ने दी गिरफ्तार

नारनौल। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को जेल भरो आंदोलन के तहत विभिन्न संगठनों के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। लघु सचिवालय पार्क में एक सभा आयोजित की गई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमिक विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, भारत-अमेरिका डील वापस लेने, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, खाली पदों को भरने और बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त, सभी फसलों के लिए सी2+50 फीसदी न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी अधिकार बनाने, किसानों और मजदूरों के कर्ज माफी तथा बिजली संशोधन विधेयक 2025 को वापस लेने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ड्यूटी पर मौजूद मजिस्ट्रेट विकास कुमार एसडीओ ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया और बाद में रिहा कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें