फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में राव नरेंद्र सिंह को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर कनीना में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

कांग्रेस की ओर से राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में कनीना शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और ढोल की थाप के साथ खुशी का इजहार किया। पूर्व चेयरमैन सुमेर सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति राव नरेंद्र सिंह का वर्षों का समर्पण और निरंतर संघर्ष को देखते हुए उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दक्षिणी हरियाणा को इस बार प्रदेशाध्या की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आला कमाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राव नरेंद्र सिंह पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। समर्थकों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि राव नरेंद्र सिंह हमेशा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करते रहे हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी में नई ऊर्जा और दिशा का संचार होगा। इस मौके पर सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक रतन शर्मा, पूर्व पार्षद पंचम, प्रवक्ता रत्न सिंह, अभय सिंह, अरविंद सिंह, मनोज गाहड़ा, कर्ण सिंह करीरा, अश्विनी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अरुण, रामबिलास बेवल, नरेंद्र मित्तल, युवा महासचिव राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें