फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में गांव पाली में अवैध निर्माण पर चले बुल्डोजर, पुलिस बल की रही तैनाती

जिला नगर योजनाकार विभाग व ग्राम पंचायत की ओर से गांव पाली में अवैध रूप से पंचायती भूमि पर बनी दुकानों को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुबह दस बजे डीटीपी की टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पाली में पहुंची थी। हालांकि जब दुकानों पर बुल्डोजर चलाए गए तो कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया। लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती होने से ग्राम पंचायत एवं डीटीपी की संयुक्त कार्रवाई जारी रही। अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ने के लिए डीटीपी व ग्राम पंचायत की ओर से पुलिस से सहयोग लिया गया था। सरपंच देशराज ने बताया कि ग्राम पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से निर्माण किया हुआ था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इसके बाद न्यायालय का फैसला ग्राम पंचायत के पक्ष में आने के बाद अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। किसी भी प्रकार के उपद्रव व अनहोनी की आशंका को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानों को बुल्डोजर की सहायता से गिराने की कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें