फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में अमरपुर जोरासी में अतिक्रमण करने वालों घरों पर चला बुलडोजर

नवीन दलाल Updated Wed, 07 May 2025 04:51 PM IST

निजामपुर के अमरपुर जोरासी गांव की पंचायती जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की गई। इसको लेकर पंचायत की तरफ से नोटिस भी दिया गया था। जिसके बाद बुधवार को भारी पुलिस की मौजूदगी में फिरनी पर बने मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अमरपुर जोरासी गांव में तीन लोगों द्वारा गांव की फिरनी पर अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर पंचायत की तरफ से नोटिस भी दिया गया था। लेकिन फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। इसको लेकर बीडीपीओ रेणुका यादव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। हालांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस मौजूद होने की वजह से किसी प्रकार हंगामा नहीं हो सका। इस अवैध कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट रेणुका यादव बीडीपीओ, पंचायत अधिकारी अंकित कुमार, सदर थाना प्रभारी, अजय कुमार गिरदावर, सुनील बंसल ग्रामसचिव, सरंपच हरिराम, सुनील चौकीदार सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें