फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना खास रेलवे स्टेशन पहुंचे बीकानेर मंडल के डीआरएम, यात्रियों ने सौंपा मांगपत्र

संवाद न्यूज एजेंसी कनीना। बीकानेर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव गोविल ने सोमवार को कनीना खास रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दैनिक रेल यात्रियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा स्टेशन से जुड़ी विभिन्न जनहित की मांगों को लेकर एक लिखित ज्ञापन सौंपा। डीआरएम ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान दैनिक यात्रियों ने बताया कि कनीना खास रेलवे स्टेशन क्षेत्र का एक प्रमुख एवं पुराना रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। इसके बावजूद कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव है, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि गाड़ी संख्या 22471/22472 तथा 22421/22422 एक्सप्रेस ट्रेनों का कनीना खास रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सुविधा मिल सके। इसके अलावा कोरोना काल में बंद हुई हिसार-दिल्ली डीएमयू ट्रेन सेवा को पुनः शुरू करने की मांग भी उठाई गई। यात्रियों का कहना था कि यह ट्रेन दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद उपयोगी थी। ज्ञापन में दोनों प्लेटफार्मों के बीच फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। यात्रियों ने बताया कि वर्तमान में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और बच्चों को प्लेटफार्म बदलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फुट ओवर ब्रिज बनने से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित होंगी। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पार्क के रखरखाव के लिए रेलवे की ओर से एक माली और एक चौकीदार नियुक्त करने की मांग भी की गई, ताकि पार्क का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण बेहतर ढंग से किया जा सके। एडवोकेट दीपक चौधरी ने कहा कि कनीना एक ऐतिहासिक एवं प्रमुख कस्बा है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रेल यात्रा करते हैं, इसलिए यात्रियों की इन मूलभूत मांगों को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें