फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: निर्जला एकादशी पर चलेगी भिवानी-ढेहर का बालाजी स्पेशल ट्रेन, रेवाड़ी-रींगस सेवाओं का हुआ विस्तार

नारनौल। निर्जला एकादशी के अवसर पर बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवाओं के संचालन और विस्तार का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ-साथ रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी की दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 09633/09634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल का संचालन रेवाड़ी से 26 जून और रींगस से 27 जून को एक-एक अतिरिक्त फेरे के लिए बढ़ाया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल का संचालन रेवाड़ी और रींगस दोनों दिशाओं में 24, 26 और 29 जून को तीन-तीन अतिरिक्त ट्रिप के लिए विस्तारित किया गया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04737/04738 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25 से 28 जून तक चार फेरे लगाएगी। ट्रेन भिवानी से रात 12:15 बजे रवाना होकर सुबह 7:05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन ढेहर का बालाजी से सुबह 10:25 बजे चलकर शाम 6 बजे भिवानी पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें