फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बेहतर लिंग अनुपात पर सतनाली-2 पंचायत को बेस्ट विलेज अवार्ड

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Mar 2025 06:54 PM IST

सरकार व जिला प्रशासन के प्रयास से लिंगानुपात में सुधार हो रहा है। सोमवार को सतनाली की दो पंचायत को बेहतर लिंगानुपात होने पर बेस्ट विलेज अवार्ड दिया गया है। इसके साथ ही तीन छात्राओं को 75, 45 व 30 हजार रुपये देकर पुरस्कृत भी किया। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों तथा योजनाओं के चलते लड़कियां अब हर क्षेत्र में राष्ट्र का नाम रोशन कर रही हैं। डीसी लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की जिला समुचित प्राधिकरण (पीसी एंड पीएनडीटी) कार्यालय की ओर से आयोजित बेस्ट विलेज अवार्ड वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस बार गांव सतनाली 2 पंचायत को लिंग अनुपात (1232) में प्रथम पायदान पर आने पर सरकार की योजना अनुसार गांव की तीन होनहार बेटियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें