सावन माह के पावन अवसर पर रामकरण दास कॉलोनी मार्केट में भंडारे का आयोजन किया गया। दुकानदार नवीन, बृजेश, सत्यनारायण, चिंटू, राजेश,योगेश और प्रदीप द्वारा आपसी सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। दुकानदार नवीन ने बताया कि सावन माह में धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व रहता है इसलिए शिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि मई व जून के माह में गर्मी से राहत के लिए दुकानदारों ने मिलकर ठंडे पानी की छबील भी लगाई थी। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।