फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में बाबा महावीर दास धाम सीगड़ा में बाबा की पुण्यतिथि पर भंडारा शुरू

महेंद्रगढ़ के गांव सीगड़ा में वीरवार को बाबा महावीर दास आश्रम में देशी घी का भंडारा लगाया गया। सुबह सात बजे ग्रामीणों की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया। हवन में पूर्णाहूति के बाद बाबा महा महावीर दास को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया। भंडारे में सीगड़ा-सीगड़ी, झगड़ोली, अनावास सहित आसपास के गांव से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के चरणों में शीशनवा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, रात को जागरण का शुभारंभ बृजेश सोरखा ने भगवान गणेश का भजन गाकर की। बाबा महावीर दास के भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु जमकर झूमे। जागरण में संजय पटेल और कंचन यादव की टीम ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। सुबह नौ बजे से भंडारा शुरू किया गया जिसमें देशी घी की बुंदी, सब्जी पूरी का प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें