धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात मेहता चौक अंडरपास के पास पुरानी मंडी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की जबकि संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम पंडित अजय शर्मा व हिमांशु शर्मा द्वारा यजमान अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता, अंकित गुप्ता व अमन गुप्ता को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित विजय, हल्दिया दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा, दिनेश बारी, प्रवीण गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, नरेश मित्तल व विजय जैन आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें गायक अजय शर्मा ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएगें, महेश शर्मा ने मेरे राम का लगा है दरबार पवनसुत आ जाना, पंडित गिरवर ने सत्संग में बरसे मेह तुम सारे नहाकर जाना आदि भजन सुनकार सभी को भाव विभोर कर दिया।