संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसान संगठनों ने विदेशी कंपनियां भारत छोड़ो और कॉरपोरेट घरानों खेती से दूर हटो दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारनौल से जुलूस के रूप में लघु सचिवालय नारनौल तक बहुराष्ट्रीय कंपनियों भारत छोड़ो, कॉरपोरेट घरानों खेती से दूर हटो, अमेरिका साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र दिया।