फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बाड़मेर-जम्मूतवी एक तरफा स्पेशल रेल सेवा का आठ अक्तूबर को संचालन, नारनौल में करेगी ठहराव

सीजन में अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर-जम्मूतवी एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस एक तरफा रेल सेवा का आठ अक्तूबर को संचालन किया जाएगा, जो नारनौल अटेली रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04818 बाड़मेर-जम्मूतवी एक तरफा स्पेशल रेल सेवा जो आठ अक्तूबर को (01 ट्रिप) बाड़मेर से बुधवार को 12.30 बजे रवाना होकर वीरवार को 15.30 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदडी, दुंदाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, रेवाडी, अस्थल बोहर, रोहतक, जींद, नरवाना, जाखल, संगरूर, धुरी, लुधियाना, जालंधर सिटी, टाडा उडमुड, पठानकोट कैंट, हीरानगर व सांबा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में दो फर्स्ट मय सेकेंड एसी, एक सेकेंड एसी, दो सेकेंड मय थर्ड एसी, तीन थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, तीन साधारण श्रेणी व एक गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें