फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के नसीबपुर हमले का 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी बब्बू गिरफ्तार, सरिस्का से पिस्टल व रॉड बरामद, पुलिस को धक्का देकर भागने का किया प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। नसीबपुर में हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी मुख्य आरोपी बब्बू उर्फ बब्बू खायरा को सीआईए महेंद्रगढ़ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 14 जुलाई को कठुवास टोल प्लाजा के पास से दबोचा गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया, जिसके दौरान उसकी निशानदेही पर राजस्थान के सरिस्का क्षेत्र से एक पिस्टल और लोहे की रॉड बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के लिए सरिस्का की पहाड़ियों में ले जाते समय आरोपी ने पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान पत्थर पर पैर फिसलने से उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने तुरंत उसे दोबारा काबू कर उपचार के लिए अलवर जिले के विराटनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मामला थाना शहर नारनौल में दर्ज है। डोहर कलां निवासी नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने बताया था कि उसके भाई विक्रांत पर बाबा जेठू वाला मंदिर के पास लोहे की रॉड, डंडों और अवैध हथियारों से सुनियोजित हमला किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए थे। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें