संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। आजाद चौक युवा संगठन ने 23 जुलाई को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिवस आजाद चौक परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुआ। संस्था के संरक्षक विजय जिंदल ने आजाद को अद्वितीय राष्ट्रनायक बताया। उन्होंने युवाओं से आजाद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। संगठन के प्रधान लोकेश शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मोहित जिंदल, भगत सिंह सैनी, मुकेश जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।