फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के गांव रघुनाथपुरा में नशे के दुष्परिणामों से किया जागरूकता

गांव रघुनाथपुरा में शुक्रवार को नशे से जंग, महेंद्रगढ़ के संग नालसा (डॉन) योजना-2025 और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। शिविर में नशा मुक्त अभियान के तहत नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेन्द्र सूरा के निर्देश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी के मार्गदर्शन में प्रदेश सहित पूरे जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि नशा एक ऐसी लत है, जो व्यक्ति के शरीर, मन और समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि नशे से मुक्ति के लिए आत्म प्रेरणा व दृढ़ इच्छा शक्ति सबसे जरूरी है। सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में शामिल होकर आप नशा छोड़ो और जीवन से नाता जोड़ो, ताकि आप व आपका परिवार दोनों ही खुशहाल जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें