फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: आईटीआई में साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आईटीआई के विद्यार्थियों को सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य उन्हें साइबर क्राइम की चुनौतियों और नशे के विनाशकारी दुष्प्रभावों से सुरक्षित करना था। इस महत्वपूर्ण आयोजन में डीएसपी भारत भूषण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नाटिकाओं के माध्यम से बेहद सशक्त संदेश दिए। एक नाटिका ने मार्मिक रूप से दर्शाया कि कैसे नशे की लत एक हंसते-खेलते परिवार को बर्बादी के कगार पर पहुंचा देती है। कैसे नशा मुक्ति केंद्र एक नई जिंदगी का रास्ता खोल सकते हैं। जिसके बाद विद्यार्थियों ने जीवन में कभी नशा न करने का संकल्प लिया। दूसरी नाटिका में छात्रों को साइबर दुनिया के खतरों से आगाह किया गया। उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे मोबाइल पर बगैर पुष्टि किए किसी को भी अपना महत्वपूर्ण डाटा शेयर न करें। डीएसपी भारत भूषण ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि नशा हमारे शरीर, परिवार, समाज और देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे की लत लगने के कारण व्यक्ति न केवल अपना शरीर और परिवार बर्बाद करता है, बल्कि वह अपराध करने से भी नहीं हिचकता। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने परिवार की तरफ ध्यान देने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें