फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुना में जहर डालने वाले बयान पर अरविंद केजरीवाल का नारनौल के महावीर चौक पर फूंका पुतला

आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दो राज्यों के बीच आपसी भाईचारा खत्म करने जैसा बयान दे रहे हैं। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया कि हरियाणा दिल्ली को यमुना में जहर घोलकर पानी देता है। इस बयान से भाजपा ही नहीं हरियाणा के आमजन में भी रोष है। अरविंद केजरीवाल को समझना चाहिए कि हरियाणा की 47 फीसदी आबादी दिल्ली में रहती है। ऐसे बयान देकर अरविंद केजरीवाल चुनाव जीतना तो दूर की बात, कभी चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाएंगे। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मंगलवार महावीर चौक पर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंकते हुए कही। प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी प्रवेश वर्मा, पवन शर्मा, सतीश उपाध्याय व स्वर्गीय सुषमा स्वराज की पुत्री एवं सांसद बांसुरी स्वराज, चरती लाल गोयल के बेटे विजय गोयल का भी रिश्ता हरियाणा से ही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वासियों ने इस बार मन पूरी तरह बना लिया है। इस बार भाजपा यहां से 47 सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है। इस मौकेपर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, पूर्व चेयरमैन एवं महिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, वासुदेव यादव, राकेश शर्मा एडवोकेट, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, नरेंद्र झिमरिया, मुकेश शर्मा नांगल सिरोही, महेंद्र गौड़, सुशील चौटाला, प्रवीण शर्मा, अमित मिश्रा, मनीष संघी, रवीना सोनी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें